फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sachet app gives infermation about climate

Etawah News: सचेत एप बताएगा मौसम का हाल

Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
sachet app gives infermation about climate
इटावा। मौसम का हाल हो या प्रदूषण की जानकारी अब लोगों को सचेत एप पर ऑनलाइन मिल जाएगी। आसानी से कोई भी व्यक्ति इसे अपने मोबाइल में लोड कर सकता है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच (एनपीडीआरआर) के तृतीय सम्मेलन में सचेत मोबाइल एप का विमोचन किया गया है। सचेत एप के मध्यम से आप स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, प्रदूषण का स्तर, वज्रपात का अलर्ट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें, इसकी जानकारी कर सकते हैं। इसमें यह भी बताया जाएगा कि आप इन आपदा वाली स्थितियों में क्या न करें। सचेत मोबाइल एप आपदाओं को न्यून करने में उपयोगी सिद्ध होगा। एडीएम ने बताया कि इसके जरिये लोगों को आसानी से मौसम संंबंधी जानकारी मिल सकेगी।


ऐसे करें डाउनलोड
सचेत मोबाइल एप गूगल प्ले पर उपलब्ध है। सामान्य उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर पर सचेत लिखकर सर्च कर सकते हैं। उसके बाद इसे ्आसानी से अपलोड कर लें। वहीं ऐपल के फोन पर भी सर्च करने से आसानी से एप मिल जाएगा। उसे डाउनलोड करके एप का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed