{"_id":"61a7c2b62c8118239742ffe0","slug":"sabji-etawah-news-knp6671654159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू, टमाटर की कीमतों में कमी से मिलने लगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू, टमाटर की कीमतों में कमी से मिलने लगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। सब्जियों की महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। नई फसल ने रसोई के खर्च के बोझ को हलका कर दिया है। नया आलू 20 से 25 रुपये किलो में उपलब्ध है। पहले पुराना आलू 20 से 25 रुपये में बिक रहा था। वहीं, टमाटर भी 70 से उतरकर 40 रुपये प्रति किलो पर आ गया है।
पिछले दिनों सभी सब्जियां महंगी थीं। आलू 25 रुपये किलो तक बिक रहा था। टमाटर और प्याज का भाव 70 रुपये तक पहुंच गया था। दीवाली के बाद से प्याज के दामों में तो कमी आना शुरू हो गई। आलू और टमाटर स्थिर थे। मंडी में नए आलू की आवक बढ़ते ही इसके दाम में कमी आई है। टमाटर भी 40 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। हालांकि लोग अभी और सस्ते की उम्मीद लगाए हैं।
गृहिणी ज्योति दीक्षित बताती है कि सब्जियां महंगी होने से पिछले कई माह से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा था। अब भाव कम होने से कुछ राहत मिली है।
मंजू तिवारी ने बताया कि चार-पांच सदस्यों के परिवार में सब्जी का खर्च माह में दो हजार रुपये पहुंच गया था। जो चिंता की वजह बन गया था।
दर्शन कुशवाहा बताते है कोल्ड स्टोर से आलू आ रहा था, जिसका भाड़ा निकालकर किसान महंगा बेच रहे थे। अब नया आलू खेत से आ रहा है।
सब्जी विक्रेता जगराम बताते हैं कि सर्दियों में सब्जी की पैदावार अच्छी होती है। आलू और टमाटर के साथ ही अन्य सब्जियों के भाव में भी कमी आई है।
सब्जी पिछले सप्ताह अब
फूलगोभी 30 15
बंदगोभी 30 15
प्याज 30 20
मूली 20 10
बैंगन 20 10
गाजर 30 20
हरी मिर्च 60 30