फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ruckus over burning Salman's effigy

सलमान का पुतला फूंकने पर बवाल

Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over burning Salman's effigy
इटावा। शहर के नगर पालिका चौराहे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों और हिंदू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

पुतला फूंकने जा रहे हिंदू सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से कांग्रेसियों ने बलपूर्वक पुतला छीन लिया। इसके बाद काफी देर तक बवाल होता रहा। कांग्रेसियों ने डंडा लेकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। इस दौरान मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

रविवार को हिंदुओं पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब पर की गई टिप्पणियों के विरोध में हिंदू सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका चौराहे पर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में उनका पुतला फूंकने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका चौराहे पर ही कांग्रेस का कार्यालय भी है। कार्यालय के बाहर पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया। मौके पर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, प्रशांत तिवारी, राछासं जिलाध्यक्ष आसिफ जादरान ने पुतला फूंकने से रोकने की कोशिश की।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई। दोनों ही पक्ष ने नारेबाजी करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई।
इस बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेसियों को कोतवाली ले आई, जबकि हिंदू सेवा समिति के कार्यकर्ता पुतले को वहां से उठा ले गए और राजागंज चौराहे पर पुतला फूंक दिया।
इस बात पर कांग्रेसी पुलिस प्रशासन पर जमकर भड़के। गौरतलब हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की लिखी पुस्तक को लेकर हिंदू सेवा समिति के पदाधिकारी सलमान का पुतला फूंकना चाहते थे।
कांग्रेस के कार्यालय के बाहर पुतला फूंकने का प्रयास किया। उस समय नेहरू जयंती की वजह से काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यालय पर ही मौजूद थे। जब उन्होंने देखा कि सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकने का प्रयास कार्यालय के सामने किया जा रहा तो विरोध किया।
इसके बाद मामला बढ़ गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़पे भी हुईं, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। कांग्रेसियों ने पुतला अपने कब्जे में लेकर उसकी रस्सी वगैरह खोलने लगे।
कांग्रेसियों ने पुतले से डंडे निकालकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और कांग्रेसियों को अपने साथ ले गई। इसके बाद हिंदू सेवा समिति के पदाधिकारियों ने राजा गंज चौराहे पर पुतला फूंक दिया।

मामले में कांग्रेसियों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने अपने संरक्षण में पूर्व केंद्रीय मंत्री का पुतला फुंकवाया। रविवार को हिंदू सेवा समिति ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर उनका पुतला फूंकने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed