फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   robbers run away after saw pooja courage

Etawah News: पूजा की शक्ति देख मंगलसूत्र छोड़कर भागे लुटेरे

Wed, 22 Mar 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
robbers run away after saw pooja courage
इटावा। स्कूटी सवार प्रधानाध्यापक पूजा का मंगलसूत्र लूटने का प्रयास करने वाले लुटेरे उनकी हिम्मत देखकर भाग गए। गिरने के बाद भी उन्होंने लुटेरों को दौड़ा लिया और शोर मचाया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बढ़पुरा ब्लाॅक के खेड़ा महाराजपुर प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूजा पुरवार निवासी आनंद नगर ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह सोमवार को बीआरसी कामेत पर प्रशिक्षण में शामिल होने सुबह करीब साढ़े दस बजे निकली थीं। लगभग पौने 11 बजे कालीबांह मंदिर के आगे हनुमान टीला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया।
विज्ञापन

झटका लगने से वह भी गिर पड़ीं। हालांकि वह हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर दौड़ पड़ीं। यह देखकर आरोपी फरार हो गए। उनके पैर में चोट आई है। उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने साथियों को घटना की सूचना दी कि मौके पर उनके आने के बाद थाना कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल भूपेन्द्र सिंह राठी ने बताया कि प्रधानाध्यापक का मंगलसूत्र लूटने का प्रयास करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed