फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   robbers looted three lakhs from daroga

दरोगा से तीन लाख की लूट

Tue, 17 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 17 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
 robbers looted three lakhs from daroga
भरथना में बैंक से रुपये निकालकर पत्नी के साथ पैदल घर जा रहे दरोगा को बाइक सवार बदमाशों ने कस्बे के दानसहाय मंदिर के पास लूट लिया। लुटेरे उनके पास से ढाई लाख रुपये नकद व सोने की दो चेन ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्टाफ के साथ हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी सूबेदार सिंह कानपुर नगर की घाटमपुर कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात हैं। उनकी बेटी की 14 फरवरी को शादी थी। सोमवार की दोपहर सूबेदार सिंह पत्नी राधादेवी के साथ कस्बा स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक से ढाई लाख रुपये निकाले और थैले में रख लिए और पैदल ही पत्नी के साथ घर की तरफ चल दिए। दो बजे के आसपास जैसे ही वे कस्बे के दानसहाय मंदिर के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके आगे बाइक लगा दी और रुपयों से भरा थैला हाथ से छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने विरोध किया और खुद को पुलिस वाला बताया तो लुटेरों ने तमंचा निकाल लिया और दरोगा पर तान दिया। बदमाशों के हाथ में असलहा देख सूबेदार सिंह ने थैला हाथ से छोड़ दिया। लुटेरे थैला लेकर भाग खड़े हुए। इसके बाद दंपति ने शोर मचाया तो असपास के लोग दौड़ पड़े।

तब तक लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे। लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। भरथना पुलिस मौके पर पहुंची। स्टाफ के साथ लूट की वारदात सुनकर पुलिस को होश उड़ गए। आननफानन में नाकाबंदी कराकर वाहन चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों को पता नहीं चला।

सूबेदार सिंह ने बताया कि बेटी की शादी के दौरान देनदारी हो गई थी। इसे चुकाने के लिए ढाई लाख रुपये बैंक से निकाले थे। इसके अलावा वे घर से सोने की दो चेन वजन कराने के लिए लाए थे। दोनों चेन उसी थैले में रखी थीं जिसे लुटेरे लूट ले गए। दोनों की कीमत करीब पचास हजार रुपये थी। थानाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने बताया कि लुटेरों को पुलिस तलाश कर रही है।

लूट की सूचना पर शुरू हुई चेकिंग
बाइक सवार लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिए जाने की सूचना जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम को मिली वैसे ही पूरे मिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। आनन फानन में भरथना-बकेबर, भरथना-इटावा, भरथना-बिधूना, भरथना-ऊसराहार मार्ग पर थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।


बैंक से निकलवाए सीसीटीवी फुटेज
पत्नी राधादेवी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को उसने बैंक के अंदर देखा था। इस पर पुलिस ने तत्काल बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। पुलिस ने दंपति को भी फुटेज दिखाकर युवकों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed