फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   roadways driver stop buses at roads

राहगीरों पर भारी पड़ रही रोडवेज बस चालकों की मनमानी

Sun, 09 Oct 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
roadways driver stop buses at roads
इटावा। राहगीरों पर रोडवेज बस चालकों की मनमानी भारी पड़ रही है। स्टैंड के बाहर बसों को खड़ा कर सवारियां भरने के कारण रोजाना घंटों जाम लगा रहता है। दिन भर में कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बस स्टैंड तिराहे से निकलते हैं, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बस स्टैंड के सामने सड़क पर रोडवेज की आधा दर्जन से अधिक बसें सवारियों के इंतजार में खड़ी थीं। इस दौरान कानपुर की ओर से भी बसें आ गईं। परिचालक सड़क पर ही सवारियां उतारने लगे।
विज्ञापन

तभी एक बस स्टैंड के अंदर से आई और सड़क पर जगह न होने के कारण बीचों बीच खड़ी हो गई। इसके कारण बाइक निकलने भर का रास्ता भी नहीं बचा। इस कारण सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। बस स्टैंड तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड नदारद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि बस चालकों की अराजकता के कारण रोजाना जाम लगता है। कई बार जाम में एंबुलेंस भी फंस चुकी हैं। समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed