फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   roads jarjar and water logging in adda jalim

Etawah News: धंसी सडक़ें, क्षतिग्रस्त नालियां, जलभराव से परेशान अड्डा जालिम के लोग

Tue, 06 Dec 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
roads jarjar and water logging in adda jalim
इटावा। 13500 की आबादी वाले वार्ड अड्डा जालिम के लोग सुविधाओं से वंचित हैं। यहां सड़कें धंसी पड़ी है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से प्रदूषित पानी सड़कों और खाली प्लाटों में भरा है। इसके कारण आवागमन दूभर है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में वार्ड के लोगों ने रूबी कुशवाहा को सभासद चुना था। उनके पांच साल के कार्यकाल में वार्ड के हालात यह हैं कि जलनिकासी का उचित समाधान न होने से उनके घर के सामने भी जलभराव है। लोगों ने बताया कि वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं लेकिन समाधान का सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
शिवनगर मोहल्ला निवासी कमलेश पाल ने बताया कि जलनिकासी न होने की वजह से नाली का पानी इंटरलॉकिंग सड़क पर भरा है। ट्रैक्टरों के निकलने से पटिया टूट गई है। इसके कारण आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन लता ने बताया कि वार्ड में रहते हुए उन्हें 10 साल हो गए हैं। रास्ता जगह-जगह धंसा है, जलभराव है। बच्चों के साथ रास्ता बदलकर जाना पड़ता है।
सुनीता पाल ने बताया वह करीब 14 साल से रह रहीं हैं लेकिन वार्ड में अब तक अच्छी सड़क नहीं बन सकी। दो बार पाइप लाइन पड़ने से सड़क और बदहाल हो गई। सभी ने चंदाकर मिट्टी डलवाई।
श्रीकृष्ण ने बताया कि उन्होंने करीब 15 साल पहले मकान बनवाया था। अब तक कोई जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करा सका। इस बार निकाय चुनाव में जलनिकासी अहम मुद्दा होगी।

सभासद रूबी कुशवाहा के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वार्ड की गलियों के सुधार के लिए पालिका बोर्ड की हर बैठक में प्रस्ताव रखा। बजट का अभाव होने से काम नहीं हो सका। पांच साल में केवल 17 सड़कें ही बनवा पाए। मार्च में शहर की 148 गलियों समेत उनके वार्ड की दो गलियां बनने का टेंडर हुआ था, जो नहीं बन सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed