{"_id":"6373da6f52338e0a074b172b","slug":"roads-bad-condition-hope-to-be-reformerd-etawah-news-knp728500782","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 80 प्रतिशत सड़कों का काम हो सका पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 80 प्रतिशत सड़कों का काम हो सका पूरा
विज्ञापन
इटावा। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मियाद 15 दिन बढ़ाए जाने से विभाग ने राहत की सांस ली है। पहले निर्धारित अवधि के अंतिम दिन मंगलवार तक जिले में 80 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। ऐसे में अब 30 नवंबर तक सभी सड़कें चमकने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर 15 नवंबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से जिले की 1754 सड़कों को चिह्नित किया गया था। इसके लिए 5.78 करोड़ का बजट मिला था। विभाग की ओर से काम तेज तो कराया गया, लेकिन 20 प्रतिशत काम बच गया।
मैनपुरी फाटक के शांति कालोनी रोड अभी भी उखड़ी पड़ी है। उस पर अभी तक काम भी शुरू नहीं कराया गया है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अधूरी हैं। नगर निकायों की ओर से तो सड़कें बनवाने के लिए चिह्नित तक नहीं की गईं हैं। यही वजह है सभी छह निकाय के मोहल्लों की अधिकांश सड़कें उधड़ी पड़ी हैं। हालांकि अब 15 दिन का समय अभियान के लिए और बढ़ने पर बची हुई सड़कों पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जसवंतनगर। कचौरा रोड बारिश के दिनों में कई जगह से कट गई थी। इससे रात में हादसों का डर सताता रहता है। कई बार लोगों के शिकायत करने पर भी अधिकारियों ने कभी सुध नहीं ली। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अभिषेक ने बताया कि सप्ताह भर में गड्ढों को पूरी तरह भर दिया जाएगा। (संवाद)
गोविंद नगर, मोहल्ला गिहार की सड़कें बदहाल
भरथना। मोहल्ला गोविंद नगर में 400 मीटर की सड़क उखड़ी पड़ी है। वहीं मोहल्ला गिहार नगर में कई वर्ष पहले ईंटों की बनाई गई सड़क भी जर्जर हो चुकी है। सभासद प्रतिनिधि दलवीर सिंह ने बताया कि बार सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया, लेकिन उसे पास नहीं किया। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि इन मोहल्लों के संबंध में जानकारी नहीं है। जानकारी कराकर समाधान का प्रयास करेंगे। (संवाद)