फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   road,etawah,etawah news,up news,pul

इटावा : उदघाटन से पहले ही धसकने लगी यमुना पुल की एप्रोच

Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
road,etawah,etawah news,up news,pul
कंधेसी धार यमुना पुल की धसकी सड़क। संवाद - फोटो : ETAWAH
बकेवर। कंधेशी घार में यमुना नदी पर बन रहे पुल का एप्रोच मार्ग धसकने लगा है। यह निर्माण पहली बरसात भी नहीं झेल पाया है।
विज्ञापन

नवादा गांव के सामने यमुना नदी पर पुल निर्माण हुआ है। इसमें सेतु विभाग की ओर से काम पूरा कराया जा चुका है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से दोनों तरफ तीन-तीन सौ मीटर तक एप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जाना है।
निर्माण कार्य प्रभारी और लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता विजय कुमार सिंह ने बताया कि कंधेसी पुल पर कुछ स्थानों पर सड़क धसकी है। सड़क के आसपास के क्षेत्र की मिट्टी खराब होने की वजह से यह समस्या आ रही है। धसकी हुई सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

2015 से चल रहा पुल का निर्माण
पुल का निर्माण वर्ष 2015 से चल रहा है। सेतु निगम के हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के हिस्से का काम होना बाकी है। साल 2020 में बरसात के मौसम में पुलिया की स्लैब भी गिर गई थी। पूल का काम जून 2022 तक पूरा किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed