{"_id":"5fcd205e8ebc3ecfdb093e84","slug":"road-etawah-etawah-news-etawha-news-knp59842188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों पर नहीं भरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों पर नहीं भरे गड्ढे
विज्ञापन
दिलीप नगर जानेका रास्ता
- फोटो : ETAWHA
इटावा। ब्लॉक महेवा मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कें गड्ढों से भरी हुईं हैं। वाहन तो दूर इन पर राहगीरों का चलना तक मुश्किल है। प्रधानों का कहना है सड़कें ठीक कराने के लिए आला अधिकारियों तक गुहार लगाई। इसके बाद कुछ नहीं हुआ।
लोकनिर्माण विभाग ने इटावा, औरैया की सीमा से लेकर उझियानी ओवरब्रिज तक पुराने मुगल रोड पर हाटमिक्स से सड़क का पुनर्निर्माण कराया था। गांवों को जोड़ने वाली सड़कें पीडब्ल्यूडी या फिर मंडी समिति ने बनवाई हैं। इन सड़कों से गिट्टी उखड़ गई है। जगह-जगह गड्ढे हैं। दिलीपनगर प्रधान विनीता देवी, आनेपुर प्रधान रामजीलाल पाल, वीरपुर के पूर्व प्रधान जितेंद्र अवस्थी ने बताया कि कई बार विभाग व बीडीओ को पत्र लिखा पर कोई असर नहीं हुआ।
खराब सड़कें
1 - हाईवे से ग्राम आनेपुर गांव तक जाने वाली सड़क।
2 - हाईवे से ग्राम छतनापुर गांव तक की सड़क।
3 - पुराने मुगल रोड ग्राम टिलीटिला से राहतपुर तक की सड़क।
4 - अहेरीपुर से वीरपुर गांव तक की सड़क।
5 - ढकाताल से दिलीपनगर जाने वाली सड़क।
6 -अंदावा मार्ग से ग्राम लालपुर गांव तक ।
इनके अलावा महेवा से निवाड़ीखुर्द ग्राम तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। गिट्टी उखड़ चुकी है।
खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि ये मार्ग ग्राम पंचायतों या क्षेत्र पंचायत से सही नहीं हो सकती हैं। सड़क मंडी समिति की है या लोक निर्माण की इस बारे में जानकारी कर संबंधित विभागों से मरम्मत के लिए कहा जाएगा।