फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rights of pension employees, will remain with them

पेंशन कर्मचारियों का हक, लेकर ही रहेंगे

Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rights of pension employees, will remain with them
इटावा। ग्राम विकास अधिकारी संघ की बैठक पीडब्ल्यूडी के संघ भवन में रविवार को हुई। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों पर अनैतिक दबाव बनाकर सरकार उत्पीड़न कर रही, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि 2004 के बाद से सरकारी सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। यह कर्मचारियों का हक है, सरकार हमें पेंशन खैरात में नहीं देगी। यदि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो सभी कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह ने कहा कि जनपद में लगभग बीस हजार कर्मचारी हैं। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 28 अक्तूबर को इटावा में डीएम चौराहे से लेकर आंबेडकर तिराहे तक धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी कि सरकार यदि फिर भी नहीं सुनती है तो 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन में लाखों की संख्या में धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में प्रोन्नति से हाल ही में ग्राम विकास अधिकारी से खंड विकास अधिकारी बनाए गए जितेंद्र बाबू यादव, अवधेश यादव, जयकिशन दोहरे, अखिलेश यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर मिथलेश कुमारी, ऊदल सिंह, ब्रजभान सिंह, महेश राजपूत, धर्मेंद्र कुमार और अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed