फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rheft in 2 house

Etawah News: दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Tue, 28 Mar 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 28 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
rheft in 2 house
सैफई/भरथना। चोरों ने रविवार रात किसान और सपा नेता के घर को निशाना बनाया। लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

पहली वारदात सैफई थानाक्षेत्र के ग्राम नगला बिहारी निवासी किसान रंधीर सिंह यादव के घर में हुई। रविवार रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाई और घर में घुसकर लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। परिवार के लोग सोते रहे। रंधीर सिंह ने बताया कि सुबह पत्नी मीना ने बक्से खुले व सामान अस्त-व्यस्त देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

गांव से लगभग ढाई सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में बक्से व कपड़े पड़े मिले। बक्से में रखी सोने की चेन, मंगलसूत्र, चार अंगूठी, एक जोड़ी बाले चोर ले गए। एलईडी टीवी और बर्तन भी चोरी हो गए। पीड़ित ने बताया कि लगभग चार लाख का माल चोर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। सैफई थानाप्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर जांच की गई। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना भरथना क्षेत्र के गांव मोढ़ी में हुई। यहां चोरों ने सपा के विधानसभा क्षेत्र कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह चौधरी उर्फ मोनू के घर का ताला तोड़कर बक्सा व अलमारी से 11 हजार रुपये व कीमती कपड़े चोरी कर लिए। दिलीप ने बताया कि भरथना-बकेवर मुख्य मार्ग किनारे स्थित गांव के पंचशील नगर में मार्केट है। इसमें आगे दुकानें व पीछे कमरे बने हैं।

पिता नवाब सिंह मां के साथ मार्केट पर ही रुकते हैं। रविवार को गांव में भतीजी की गोद भराई की रस्म में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों बक्से व अलमारी में रखे करीब एक लाख रुपये और कपड़े चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। भरथना थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed