फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Retired soldier's wife dies of dengue in Takha

ताखा में डेंगू से रिटायर्ड फौजी की पत्नी की मौत

Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier's wife dies of dengue in Takha
ऊसराहर। ताखा में डेंगू से पीड़ित सेवानिवृत्त फौजी की पत्नी की जान चली गई। पांच दिन से महिला बीमार थी। उनका सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में उपचार चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ा।
विज्ञापन

उधर, गांव में अभी भी कई लोग बीमार हैं। ऊसराहार क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। रविवार को कक्षा नौ के छात्र गौतम की मौत के बाद सोमवार को इसी थाना क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी अमर सिंह पाल की पत्नी गुड्डी देवी (60) की डेंगू के मौत हो गई।
विज्ञापन

गुड्डी को पांच दिन पहले बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें इटावा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डेंगू की पुष्टि होने के बाद गुड्डी को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रविवार की देर रात गुड्डी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा, तो मातम छा गया।
गांव के जितेंद्र पाल सिंह ने बताया गांव में डेंगू और वायरल बुखार फैला हुआ है। गांव में अभी भी विवेक कुमार, कौशिकी देवी, मुन्नी देवी, चंद्रप्रभा, सरोजनी देवी, वालेश्वर दयाल पाल बुखार से पीड़ित हैं। वहीं ऊसराहार में भी अभी भी लोगों को बुखार से निजात नहीं मिली है।
घरों के बाहर भरा हुआ है गंदा पानी
ऊसराहार भरथना मार्ग पर पानी का निकास न होने से तमाम लोगों के घरों के सामने पानी भरा हुआ है। शिवम तिवारी और शिशुपाल यादव ने बताया अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी ऊसराहार भरथना मार्ग पर जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
इससे लोगों के घरों में और मकान के सामने बनी नालियों में पानी महीनों से भरा हुआ है। इसकी वजह से डेंगू का प्रकोप बढ रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ध्रुव यादव ने बताया कि ऊसराहार भरथना मार्ग पर पक्की नाली के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
अनुमति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
सैफई में आए डेंगू के 20 नए मरीज
सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी में सोमवार को डेंगू के 20 नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि ओपीडी में बुखार के 119 मरीज आए। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. आदेश कुमार ने बताया कि सोमवार को अस्पताल से डेंगू के 32 मरीजों की छुट्टी की गई।
इस समय 52 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। सोमवार को इटावा के डेंगू के 8 नए मरीज भर्ती हुए, जबकि 13 डेंगू मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इटावा के वर्तमान में 36 डेंगू मरीज भर्ती है। इसके अलावा औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा समेत आसपास के कई जिलों के मरीज यहां भर्ती हैं।
रजपुरा गांव में सीएमओ ने लगाया कैंप
ऊसराहार। ताखा के रजपुरा मे सीएमओ डॉ. भगवान दास ने कैंप लगाकर 70 मरीजों की जांच कराई। इनमें 25 मरीजों को वायरल बुखार होने की पुष्टि हुई। रजपुरा गांव में गौतम कश्यप की डेंगू से शनिवार को मौत हो गई थी।
इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश यादव के साथ गांव में पहुंचकर कैंप लगाया। कैंप में 70 मरीजों की जांच की गई। इनमें 25 मरीजों को वायरल बुखार निकला।
सीएमओ ने गांव में पहुंचते ही तालाब में गंदगी का अंबार देखा। इस पर ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाया और पूरे गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया। सीएमओ ने बताया कि तालाब की गंदगी से ही गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है।

कैंप में सभी मरीजों को दवाएं दी गई। सीएमओ ने कहा कि डेंगू के इलाज के लिए जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं, इसलिए परेशानी होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में इलाज को पहुंचे। कैंप में डिप्टी सीएमओ डॉ. सोहम गुप्ता, सीएचसी प्रभारी डॉ. उदय प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed