{"_id":"69a1e3fefdf664458805f867","slug":"retired-soldier-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-car-etawah-news-c-216-1-etw1013-138502-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन
फोटो 7 : रनवीर सिंह गुर्जर का फाइल फोटो।
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात रिश्तेदारी से लौट रहे एक रिटायर्ड फौजी की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद सिर पर गहरी चोट आई। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार चालक भाग निकला।
औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र मलगवा मंदिर के मूल निवासी सेवानिवृत्त फौजी रनवीर सिंह गुर्जर (55) बाबरपुर हनुमान नगर खेतुपुर रोड पर परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार रात सहसों के कोटरा गांव के रहने वाले अपने साढ़ू के घर से बाइक से बिठौली रोड होते हुए लौट रहे थे। अजीज की गढ़िया गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
घायल रनवीर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि टूटी पड़ी मिली नंबर प्लेट के आधार पर कार की तलाश की जा रही है। तहरीर आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।