{"_id":"61db1066b718612b901b8162","slug":"retiran-pancartas-y-afiches-de-partidos-polticos-etawah-news-knp674437632","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटवाए
विज्ञापन
भरथना/इकदिल। आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासन ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग और पोस्टर हटवाए। रविवार को एसडीएम विजय शंकर तिवारी के निर्देशानुसार बिजली के खंभों, सार्वजनिक स्थानों पर लगे कई दलों के होर्डिंग हटवाए गए।
इसके अलावा कई स्थानों पर हुई वॉल पेंटिंग की पुताई कराई गई। अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल एवं पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया, राजेंद्र कुमार के साथ कर्मियों की टीम ने सरोजनी रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी रोड, बिधूना रोड, कृष्णा नगर, इटावा रोड, स्टेशन रोड, राजागंज एवं अन्य मोहल्लों में लगी होर्डिंग हटवाई गई।
इस दौरान कोतवाल केएन पटेल भी उपस्थित रहे। उधर, इकदिल थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार और पंचायत के सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ नगर क्षेत्र व हाईवे पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर और पोस्टर हटाए।