फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Responsible forgot to construct the road dug a month ago

Etawah News: एक माह पहले खोदी सड़क का निर्माण कराना भूले जिम्मेदार

Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Responsible forgot to construct the road dug a month ago
बसरेहर। इटावा-बरेली हाईवे स्थित बसरेहर से राहिन लिंक मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह मार्ग एक माह से खुदा पड़ा है। इससे दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बसरेहर को सैफई हवाई पट्टी मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क की लंबाई सात किमी है। यह सड़क निर्माणाधीन है। लगभग चार किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तीन किलोमीटर बची हुई सड़क का निर्माण कार्य दिवाली से बंद पड़ा है पर सड़क पूरी तरह से खुदी पड़ी है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम शेरपुर, नगला गेढ़, रमपुरा, लौहरई,नगला कछियान, रायपुरा समेत दस से अधिक गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। जबकि इसी लिंक रोड से कुम्हाबर होते हुए बसरेहर क्षेत्र के लोग सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में मरीजों का इलाज कराने के लिए जाते हैं। अधीक्षण अभियंता नरेश चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित खंड के अधिकारियों को निर्देशित करके रुके काम को जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की बात
रमपुरा गांव के ग्रामीण बांकेलाल ने बताया कि ठेकेदार ने रोड को एक माह पहले ही खोद कर डाल दिया गया था। पेट्रोल पंप पर आने के लिए अब तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। शेरपुर गांव के सुमित ने बताया कि उसके गांव से बसरेहर आने के लिए कोई अन्य मार्ग भी नहीं है, ऐसे में इस मार्ग से गुजरने की मजबूरी है। लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। पता नही कब इस समस्या से निजात मिलेगी। राहिन रोड पर पेट्रोल पंप के मैनेजर इदरीश ने बताया कि पहले तो जल जीवन मिशन वालों ने पाइप लाइन बिछाने के कारण सड़क की दुर्दशा कर दी थी। अब सड़क के निर्माण कार्य में हीलाहवाली परेशानी का सबब बन चुकी है। निजी स्कूल के डायरेक्टर योगेश राजपूत ने बताया कि सड़क खुदी होने की वजह से स्कूल तक बच्चो को पहुंचने में बहुत परेशानी हो रही है। साइकिल से आने वाले कई बच्चे रोड पर गिरकर चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed