फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Respect increases the urge of competition in students: SSP

सम्मान से छात्रों में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की ललक : एसएसपी

Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Respect increases the urge of competition in students: SSP
नोट:::::भविष्य ज्योति कार्यक्रम का लोगो लगाएं।
विज्ञापन



फोटो 14::::अमर उजाला की ओर से सम्मानित किए गए मेधावी व कार्यक्रम में आए अतिथि। संवाद


फोटो 15:::: सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र और मेडल के साथ मेधावी।


फोटो 16:::::अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में शामिल हुए लोग। संवाद




- अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में एसएसपी और डीआईओएस ने मेधावियों को किया सम्मानित
- सभी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र दिए


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय शैक्षिक उपलब्धियों और मेधा को निखारने, उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला की ओर से गुरुवार को भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि सम्मान मिलने से मेधावियों में प्रतिस्पर्धा के लिए ललक बढ़ती है।

शहर के माया मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में मिलने वाला सम्मान विद्यार्थियों में हौसला बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि कम अंक आने पर छात्रों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे के लिए और मजबूती से तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

बोले माता-पिता और गुरुजनों का प्रयास किसी भी छात्र के लिए एक कुंजी होता है। सफलता पाना कोई कठिन काम नहीं है। यदि आप ठान लें और लक्ष्य को देखकर मेहनत करें तो निश्चित ही सफलता प्रणाम करके आपके पास खुद आएगी। भविष्य की सफलता के लिए नींव मजबूत होना बहुत जरूरी है। आठवीं से किया गया प्रयास आपको आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर, डॉक्टर बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञान किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे कोई भी छीन नहीं सकता है। कुछ प्रेरक किस्से सुनाकर एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
कहा कि कभी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न तो खुद वाहन चलाएं न ही अपने परिवार में किसी को चलाने दें। उन्होंने कहा कि हमें यह सोचकर घर से निकलना चाहिए कि घर पर हमारा कोई इंतजार कर होगा। सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि इसे काम के उपयोग करें न कि इसका दुरुपयोग। उन्होंने सभी से महिलाओं का सम्मान करने की भी अपील की।
डीआईओएस मनोज कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि छात्र जीवन ही आपके भविष्य की राह तैयार करता है। इस समय की गई मेहनत आपके और परिवार के जीवन को सुखमय बनाती है।





शिक्षाविद बोले सम्मान छात्रों के साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाते हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमनीव के संस्थापक एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल के उप प्रबंधक विकास यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अमर उजाला के कार्यक्रम का सराहा। कहा कि इस तरह के सम्मान विद्यार्थियों के साथ उनके विद्यालयों का भी मान बढ़ाते हैं। किसी भी छात्र की सफलता से माता-पिता के साथ ही उनके विद्यालय प्रबंधन को भी खुशी मिलती है। चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक अनुज यादव मोंटी ने कहा कि अच्छे अंक लाने की ललक छात्रों में हर साल बढ़ रही है। यही वजह है कि टॉपरों में एक-एक स्थान पर कई-कई बच्चे अपनी जगह बना रहे हैं। पानकुंवर के प्रबंधक कैलाश यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हैं। नारयान कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्टस के प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र शर्मा और किड्स वैली के प्रबंधक कौशल किशोर ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कम अंक पाने बच्चों में भी अगली बार इस तरह का सम्मान पाने की चाहत होनी चाहिए।





कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

एमनीव ग्रुप, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, चौधरी सुघर सिंह एजुकेशनल ग्रुप, पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्टस, जीसी जीनियस पब्लिक स्कूल, सेवन हिल्स, रेडवुड ग्लोबल स्कूल, किड्स वेली स्कूल, एपीएस कॉलेज, थियोसोपीकल इंटर कॉलेज का कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग रहा।

इन स्कूलों के बच्चे हुए शामिल
डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, सेंटमेरी, संत विवेकानंद, शिवाजी शिक्षा निकेतन, ज्ञानस्थली एकेडमी, डीपीएस, ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, अर्चना मैमोरियल आदि स्कूलों के बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed