{"_id":"01b80fb464a12b022fea47d32ff9fb85","slug":"reservations-demonstration-of-supporters-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण समर्थकों का धरना प्रदर्शन खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण समर्थकों का धरना प्रदर्शन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग को लेकर कचहरी परिसर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से किया जा रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। घोषणा की गई कि छह अगस्त से जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल की जाएगी।
नौ अगस्त को इटावा से भारी संख्या में लोग दिल्ली जाकर दस अगस्त को जंतर मंतर पर चल रहे धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। समिति की ओर से मजबूत आरक्षण कानून बनाए जाने तथा आरक्षण को न्यायिक हस्तक्षेप से मुक्त किए जाने के साथ ही लोकसभा में लंबित प्रोन्नतियों में आरक्षण का 117वां संविधान संशोधन बिल तुरंत पास कराने की मांग की गई।
इसके अलावा समिति की नौ अन्य प्रमुख मांगे भी हैं। इससे पहले आरक्षण समर्थक युवा जुलूस के रूप में धरना प्रदर्शन में शामिल होने कचहरी पहुंचे।
धरना प्रदर्शन में समिति संयोजक मुन्नीलाल सुमन, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामलखन, डीआर गौतम, सुरेशचंद्र जाटव, सरदार हेत सिंह, पूरन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डा एमपी सिंह, सत्यप्रिय मानव, खादिम अब्बास, जिला महासचिव प्रेम सिंह गौतम भी शामिल रहे।