{"_id":"6054e1878ebc3e591351d931","slug":"reservation-list-can-be-released-today-etawha-news-knp618668029","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी हो सकती है आरक्षण सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी हो सकती है आरक्षण सूची
विज्ञापन
इटावा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आरक्षण सूची को लेकर इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होने वाली हैं। पंचायत पदों पर आरक्षण की सूची शनिवार को जारी हो सकती है। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने गुरुवार को यह दावा किया था कि वे शुक्रवार को आरक्षण सूची जारी कर देंगे। पंचायत राज विभाग के अधिकारी दिन भर आरक्षण सूची तैयार करने में जुटे रहे। आरक्षण जानने को लेकर विकास भवन के आसपास तमाम दोवदार चक्कर लगाते रहे। हालांकि उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कार्य इतना गोपनीय ढंग से चला कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
दावेदारों को आरक्षण जारी होने का ब्रेसब्री से इंतजार है। हालांकि शासन ने आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने के लिए 22 मार्च तक की तिथि तय की है। परंतु ऐसी संभावना है कि 20 मार्च को आरक्षण जारी कर दिया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधानों के साथ ब्लाक प्रमुख, बीडीसी सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण शामिल है। इसके बाद 3 दिन का समय आपत्तियां दाखिल करने के लिए रहेगा। इस बार आरक्षण 2015 को आधार मानकर जारी किया जा रहा है। शनिवार को भी सुबह से आरक्षण देखने वालों की भीड़ विकास भवन ब्लॉक मुख्यालयों पर पहुंचने की संभावना है।
पद संख्या
जिला पंचायत सदस्य 24
क्षेत्र पंचायत प्रमुख 08
क्षेत्र पंचायत सदस्य 582
ग्राम प्रधान 471
ग्राम पंचायत सदस्य 5903