{"_id":"6425e5732a417a485004ad24","slug":"reservation-changed-on-all-three-seats-of-the-municipality-shock-to-the-claimants-etawha-news-c-12-1-154506-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पालिका की तीनों सीटों पर बदला आरक्षण, दावेदारों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पालिका की तीनों सीटों पर बदला आरक्षण, दावेदारों को झटका
विज्ञापन
मुख्य खबर-1
पालिका की तीनों सीटों पर बदला आरक्षण, दावेदारों को झटका
क्रासर
- सदर नगर पालिका सामान्य महिला, जसवंतनगर सीट अनुसूचित जाति और भरथना सीट पिछड़ा वर्ग के लिए हुई आरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। दिसंबर में जारी अधिसूचना के उलट इस बार आरक्षण में बदलाव किया गया है। सदर नगर पालिका सीट सामान्य महिला के आरक्षित की गई है। जबकि जसवंतनगर सीट को अनुसूचित जाति और भरथना सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। दिसंबर में सदर नगर पालिका सीट पिछड़ा वर्ग, जसवंतनगर और भरथना को सामान्य के लिए आरक्षित किया गया था। आरक्षण लागू होने के बाद तैयारियों में जुटे कई दावेदारों को झटका लगा है।
सदर नगर पालिका सीट की बात करें तो यह 2017 में सामान्य महिला के आरक्षित थी। दिसंबर में जारी आरक्षण में इसे पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। इससे पहले 2012 में भी यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए ही आरक्षित की गई थी। जबकि 2007 में सामान्य थी। दिसंबर में जारी आरक्षण के बाद पिछड़े वर्ग के दावेदार सामने भी आने लगे थे। जबकि सामान्य और अन्य वर्ग के लोगों को झटका लगा था। लेकिन गुरुवार को आरक्षण जारी होने के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला। यह सीट फिर से महिला सामान्य के लिए आरक्षित की गई है। इससे कुछ दावेदारों के चेहरे लटक गए हैं जबकि लंबे समय से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे लोगों में खुशी है।
जसवंतनगर में भी पिछले डेढ़-दो साल से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करने दावेदारों के अरमानों पर पानी फिरा है। यह सीट 2017 के बाद एक बार फिर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ही आरक्षित की गई है। दिसंबर में जारी अधिसूचना में इस सीट को सामान्य के लिए आरक्षित किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार नगर पालिका सामान्य वर्ग के लिए ही आरक्षित होगी। कई दावेदार चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे। ज्यादातर प्रत्याशी पिछड़ी जाति से सामने आए थे। गुरुवार शाम को जैसे ही नए आरक्षण की घोषणा हुई तो जसवंत नगर की सीट फिर से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन
भरथना नगर पालिका सीट पिछड़ा वर्ग के कोटे में गई है। ओबीसी सर्वे से पहले जारी आरक्षण में इसे सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। अध्यक्ष की सीट का अब आरक्षण बदलने से सामान्य जाति के कई दावेदारों के चेहरे की चमक फीकी पड़ गई है। 2017 में यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। 2012 में पिछड़ा वर्ग महिला और 2007 में महिला के लिए आरक्षित थी।