{"_id":"578bca6b4f1c1bbb26c4b618","slug":"reporting-police-chowki-will-be-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेंगी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेंगी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के भरथना, बलरई और जसवंतनगर थाना क्षेत्र की जनता को अब कोई घटना होने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना मुख्यालय तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनके क्षेत्र में दूर स्थित पुलिस चौकियों को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने की तैयारी है। लोग रिपोर्ट यहीं दर्ज करा सकेंगे। जिला प्रशासन ने पुलिस मुख्यालय को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
बलरई थाना क्षेत्र की कचौरा घाट पुलिस चौकी, जसवंतनगर थाना क्षेत्र की धरवार पुलिस चौकी और भरथना थाना क्षेत्र की तुरैया पुलिस चौकी अब रिपोर्टिंग पुलिस चौकी होगी। तीनों क्षेत्र थाना मुख्यालय से काफी दूर पड़ते हैं। वारदात होने पर पीड़ित को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई किलोमीटर चक्कर काटना पड़ता है। पुलिस को वहां पहुंचने में काफी समय लगता है। इसको देखते हुए इन तीनों पुलिस चौकियों को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया। जिला प्रशासन ने ये प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा है। शीघ्र ही ये रिपोर्टिंग चौकियों के रूप में काम करने लगेंगी।
विज्ञापन
चौकियों से लगने वाले गांव
तुरैया पुलिस चौकी (भरथना) - हथनौली, गंगौरा बछेरा, कुसना, देवरासई, बेटियापुर, शेखूपुर चंदेठी, टडा उखर्रा, अपूर पुरा, गोपियागंज, जैतूपुर, बेर तुरैया, आलमपुर तुरैया, लखनपुर पचार, पिरनिकापुर, ऊमर सेंडा, नगला भारा, भाेंली।
विज्ञापन
धरवार चौकी (जसवंतनगर)- धौलपुर खेड़ा, जौनई, धौरेरा, राजपुर तमेरी, तमेरी, नगरिया, पिपरैदी, कुरसैना
कचौरा घाट चौकी(बलरई) - कोकावली, पीहरपुरा, अंडावली, सकटपुरा,