फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on three for beating bride's father and groomsmen

Etawah News: दुल्हन के पिता व बरातियों को पीटने में तीन पर रिपोर्ट

Sat, 17 Feb 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Report on three for beating bride's father and groomsmen
बकेवर। दुल्हन के पिता व बरातियों को पीटने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों ही युवकों को बरात में घुसकर डांस करने के लिए मना किया गया था। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गोपियापुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि 15 फरवरी को उसके भाई मिश्रीलाल की पुत्री निशा की गांव में बरात आई थी। रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर गांव के ही अमन, शनि व हर्षित निवासी मैनपुरी बरात में डांस करने लगे। जब मिश्री लाल और उनके रिश्तेदारों ने इन लोगों को डांस करने से रोका तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मिश्री लाल को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने आए बरातियों को भी पीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल भाई को सीएचसी महेवा ले जाकर इलाज कराया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed