फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on five in shooting the Mandal President

मंडल अध्यक्ष को गोली मारने में पांच पर रिपोर्ट

Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Report on five in shooting the Mandal President
इटावा। शुक्रवार शाम भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित बरुआ को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। घायल अमित बरुआ का इलाज सैफई पीजीआई में चल रहा था। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आगरा के बाह थाना क्षेत्र में मड़ेपुरा गांव निवासी अमित बरुआ इकदिल थाना क्षेत्र के कराईपुरा में अपने बहनोई के यहां रह रहा था। वह भाजयुमो का मनिकपुर मोहन से मंडल अध्यक्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वह पक्का बाग हाईवे पुल के नीचे खड़े होकर अपने दोस्तों से बात चीत कर रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी और अमित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। शनिवार को हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।

वहीं, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली के कर्नलगंज निवासी अमित दुबे, शुशांत दुबे और इकदिल निवासी शिव बरुआ, सरस बरुआ और अनु बरुआ पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पांचों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही। वहीं, परिजनों के मुताबिक अमित दुबे और घायल अमित बरुआ के बीच आपसी मतभेद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed