फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report on 24 arrived in the prayer of goodbye

अलविदा की नमाज में पहुंचे 24 पर मुकदमा

Sat, 23 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Report on 24 arrived in the prayer of goodbye
इकदिल/इटावा। क्षेत्र की नूरी मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे 24 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें 14 लोग मौके पर मिले, जबकि 10 लोग मौका पाकर वहां से निकल गए थे।
विज्ञापन

उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर नूरी मस्जिद में सामूहिक नमाज की सूचना मिली थी। मौके पर मिले 14 लोगों को थाना लाया गया। इन्होंने बताया कि मौका पाकर 10 लोग निकल गए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले ये सभी 24 लोग निगोह गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर मिले उस्मान अली, मो. हनीफ पुत्र मुस्किन अली, शाकिब अली, आरिफ, जुल्फिकार अली, फारुख अली, मो. राशिद, मो. साजिद, मो. आकिम, मुशीद, रोशन अली, शमीम अली, मुस्तफा अली, ईद मोहम्मद के साथ मौके से भाग निकले मुस्किन अली, मो. हनीफ, खुर्शीद, मुसफ अली, शाकिर, सिकंदर अली, मुन्ना अली, रियासत अली, शफीक अहमद और वसीम अली के खिलाफ आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जसवंतनगर थाना पुलिस ने कुरसैना गांव के ताज अली को जमुनाबाग ओवर ब्रिज से नशीले पाउडर और फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ गांव निवासी अयीन को देसी शराब के साथ सैफई तिराहे से पकड़कर एनडीपीएस व आबकारी एक्ट समेत लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed