Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report of jewelry robbery turns out to be false; police uncover the truth within two hours.

Etawah News: जेवर लूट की सूचना झूठी, दो घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 16 Nov 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 16 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Report of jewelry robbery turns out to be false; police uncover the truth within two hours.
फोटो 06::बरामद जेवर। स्रोत पुलिस
जसवंतनगर। नगला मिहीलाल गांव में सोमवार सुबह मंगलसूत्र, सोने की चेन और कान के टॉप्स लूट की सूचना पुलिस जांच में झूठी निकली। महिला ने डायल 112 पर फोन कर बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति पर जेवरात लूटकर भागने का आरोप लगाया था। पुलिस ने करीब दो घंटे की जांच बाद लूट की घटना का खुलासा कर दिया। जांच में महिला के बताए गए सभी जेवरात घर में ही रखे मिले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि नगला मिहीलाल निवासी रविता कुमारी ने सोमवार सुबह सूचना दी थी कि बाइक सवार बदमाश गांव के बाहर उसके मंगलसूत्र, सोने की चेन और कान के टॉप्स लूटकर भाग गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला से पूछताछ की और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। जांच में पता चला कि महिला के बताए गए जेवरात घर में ही रखे हुए थे। महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। इसी कारण उसने जेवरात लूटने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के करीब दो घंटे के अंदर जांच पूरी कर ली। जांच में लूट की कोई घटना सामने नहीं आई और महिला की ओर से दी गई सूचना असत्य पाई गई।

फोटो 06::बरामद जेवर। स्रोत पुलिस

फोटो 06::बरामद जेवर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed