{"_id":"647cdd6d818a706d620972d4","slug":"report-filed-against-the-priest-for-looting-money-and-bell-from-the-piggy-bank-of-the-temple-etawha-news-c-12-1-269336-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुजारी के खिलाफ मंदिर के गुल्लक से रुपये और घंटा लूटने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुजारी के खिलाफ मंदिर के गुल्लक से रुपये और घंटा लूटने की रिपोर्ट दर्ज
Mon, 05 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
पुजारी के खिलाफ मंदिर के गुल्लक से रुपये और घंटा लूटने की रिपोर्ट दर्ज क्रासर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कालका देवी मंदिर से सात हजार रुपये और घंटा लूटने के मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पुजारी व उसके दो भाइयों सहित तीन नामजद और दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंदिर पर लगे सीसीटीवी में तस्वीर कैद हुई थी।
लखना स्थित कालका देवी मंदिर में सेवादार के पद पर तैनात गांव नगला सावंत खां निवासी दिनेश बाबू ने एसएसपी को प्रार्थना दिया। जिसमें बताया कि पत्र में 20 मई की दोपहर करीब एक बजे वह अपने अन्य सेवादार सहयोगियों के साथ मंदिर उपस्थित था। उसी समय मंदिर का पूर्व पुजारी कपिल कुमार व उसके भाई अनिल व मनीष सहित तीन अज्ञात लोग मंदिर में घुस आए। मंदिर में उपस्थित सभी सेवादारों को धमकाते हुए दान पेटिका से सात हजार रुपये लूटने के बाद मंदिर के स्टोर रुम का ताला तोड़कर उसमें रखे एक 51 किलो वजन का पीतल का घंटा व एक 11 किलो वजनी पीतल का घंटा लूटकर ले गए। मंदिर के सेवादारों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित सेवादार ने उसी दिन इस लूट की घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। सेवादार ने एसएसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी।