फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Report filed against husband and six in-laws for the death of a newly married woman

Etawah News: नवविवाहिता की मौत पर पति समेत छह ससुरालियों पर रिपोर्ट

Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Report filed against husband and six in-laws for the death of a newly married woman
इकदिल। गांव मड़ैया मुसावली में मंगलवार सुबह गर्भवती नव विवाहित का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी पवन कुमार की पत्नी गुंजन (22) मंगलवार सुबह कमरे में थी। पवन कुमार खेत पर पानी लगाने गए थे। इसी बीच घर में खेल रहा बच्चा गुंजन के कमरे के पास पहुंचा और दरवाजा खुला देखकर जब अंदर झांका तो गुंजन को फंदे पर लटका देख चीखने लगा था। बच्चे की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने फंदे को काटकर गुंजन को नीचे उतारा था। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। गुंजन के पिता राकेश बाबू निवासी कचौरा घाट चित्राहाट आगरा ने बताया कि उन्होंने 29 अप्रैल 2025 को बेटी की शादी पवन कुमार के साथ की थी। पिता का कहना है कि गुंजन गर्भवती थी उसकी गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों ने चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया है। मृतिका के मायके वालों ने महिला के पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत का कारण हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मृतका के मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज हत्या में केस दर्ज किया गया है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed