{"_id":"6526e742b1321c4aac0e0509","slug":"report-filed-against-four-for-murder-of-wife-etawha-news-c-216-1-etw1002-3892-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पत्नी की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पत्नी की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सैफई। नगला बहादुर गांव में दहेज में की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के नगला बहादुर निवासी गिरेंद्र उर्फ लाल की शादी चौबिया थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी संतोष कुमार की बेटी नीलम यादव के साथ तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए नौ सितंबर की सुबह पत्नी से विवाद के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
पति व ससुराली अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए थे। बुधवार को युवती के पिता संतोष ने सीओ के कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें पति गिरेन्द्र उर्फ लालू व जेठ राजेंद्र उर्फ भालू, जेठानी निशा व सास राममूर्ति पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पूरे मामले की आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।