फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   report

चकरनगर की सपा प्रत्याशी समेत आठ पर रिपोर्ट

Fri, 09 Jul 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
report
चकरनगर। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके पति पर जानलेवा हमले के आरोप में सपा प्रत्याशी, उनके पति समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि उदी मोड़ रोड चकरनगर निवासी राकेश कुमार सिंह की पत्नी राधा देवी चकरनगर ब्लाक से भाजपा की ब्लाक प्रमुख पद की उम्मीदवार हैं। गुरुवार को नामांकन कराने के बाद वह पति व समर्थकों के साथ घर जा रहीं थीं।
विज्ञापन

राधा देवी का आरोप है कि गनियावर गांव के पास सपा प्रत्याशी सुनीता देवी, उनके उनके परिजनों और समर्थकों ने हमला कर दिया। रायफल की बट से पति राकेश का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि राधा देवी की तहरीर पर सपा प्रत्याशी सुनीता देवी, उनके पति शिव किशोर यादव, बृजकिशोर यादव, चकरनगर के गोविंद यादव, पसिया सहसों के अमोल सिंह, गढैया सहसों के बृजेंद्र सिंह, फूटा ताल के उमेश उर्फ लंकू यादव, सिंडोस के किशनवीर सिंह के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास, गाली-गलौज समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
इटावा। भरथना से भाजपा समर्थित ब्लाक प्रमुख और समर्थक बीडीसी सदस्य के बेटे पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सपा और निर्दलीय प्रत्याशी फरार हैं।
भरथना ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के समर्थन से राघवेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। सपा से विनोद दोहरे और निर्दलीय वीरेंद्र प्रताप दोहरे मैदान में है। गुरुवार भरथना-बिधूना मार्ग पर बहारपुर नहर पुल के पास बाइक सवार राघवेंद्र पर हमला हुआ था। बचाने में समर्थक बीडीसी सदस्य रामादेवी के पुत्र कोमल सिंह को गोली लग गई थी।

राघवेंद्र ने सपा प्रत्याशी विनोद दोहरे, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप, मीनू व रानू और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मीनू व रानू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed