फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Repair of Chambal bridge completed, heavy vehicles will run from today

चंबल पुल पर मरम्मत का काम पूरा, आज से चलेंगे भारी वाहन

Sat, 13 Mar 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Repair of Chambal bridge completed, heavy vehicles will run from today
चंबल पुल पर मौरंग भरे वाहनों का ट्रायल करवाते एनएच के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : ETAWHA
उदी। चंबल पुल पर बेयरिंग की मरम्मत का काम पूरा हो गया है। 10 दिनों बाद रविवार से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन फिर से शुरू होगा। तकनीकी टीम के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने 14 मार्च से आवागमन शुरू करने के आदेश दिए हैं। उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले चंबल पुल के पिलर नंबर छह की रोलर बेयरिंग सही होने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे मौरंग से भरे तीन ट्रक निकाल कर ट्रायल किया गया।
विज्ञापन

जिनका वजन करीब 150 टन था। तीनों ट्रकों को एक साथ पुल के ऊपर से निकाल कर सफल ट्रायल किया गया। पुल पर तीन मार्च से भारी वाहनों का आवागमन बंद था। तबसे वाहन सहसों चकरनगर होते हुए निकल रहे थे। एनएच के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि मुंबई की कंपनी ने पुल की बेरियंग ठीक की है। ट्रायल सफल रहा है। रविवार को पुल पर पहले की भांति सभी प्रकार के वाहनों का पुन: संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed