{"_id":"647b82a842a7413d540b1c76","slug":"removed-panchayat-assistant-deducted-payment-of-contractor-etawha-news-c-12-1-267665-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पंचायत सहायक को हटाया, ठेकेदार का काटा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पंचायत सहायक को हटाया, ठेकेदार का काटा भुगतान
Sat, 03 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 19) ग्राम पंचायत सरसई नावर में निरीक्षण करते डीपीआरओ बनवारी लाल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। डीपीआरओ के निरीक्षण के दौरान सरसईनावर व मुर्चा टांडेहार में अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुर्चा के पंचायत सहायक का एक दिन का वेतन रोकने और सरसईनाव के पंचायत सहायक की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ओडीएफ प्लस के तहत कराया गया काम गुणवत्ता विहीन मिलने पर 20 प्रतिशत भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं।
शनिवार दोपहर डीपीआरओ बनवारी सिंह लगभग तीन बजे मुर्चा टांडेहार पंचायत के मिनी सचिवालय पर निरीक्षण करने पहुंचे। यहां ताला लटकता मिला। नाराजगी जाहिर करते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किए। सरसईनावर पंचायत के मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया। यहां डाटा रजिस्टर प्राप्त नहीं हो सका।
पंचायत सहायक से तहसीलदार, बीडीओ का नाम पूछने पर वह भी नहीं बता सकीं। शौचालय रजिस्टर, मृतक रजिस्टर, हैंडपंप रजिस्टर व आयुष्मान कार्ड रजिस्टर में फर्जी डाटा उपलब्ध मिला। इस पर उन्होंने एक माह का वेतन काटने और सेवाएं समाप्त करने के निर्देश एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह को दिए।
विज्ञापन
दौलतपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में गंदगी से नाराज होकर सफाई कर्मी का एक माह का वेतन काटने का निर्देश दिए। गांव में शोकपिट व सामुदायिक खाद के गड्ढों को मानक के अनुरूप नहीं बनाने पर ठेकेदार के भुगतान में 20 फीसदी कटौती करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह, पंचायत सचिव आयुसी अग्रवाल, ग्राम प्रधान गंगाराम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। डीपीआरओ बनवारीलाल ने बताया कि जांच के दौरान मिली अनियमितताओं पर पंचायत सहायक, सफाई कर्मी व ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है।