फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Remains to be burning train boxcar

बर्निंग ट्रेन बनने से बची मालगाड़ी

Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Remains to be burning train boxcar
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी की तीन बोगियों में लदा कोयला एकाएक धधकने लगा। बोगियों से धुआं उठता देख वहां से गुजर रही शिकोहाबाद पैसेंजर के ड्राइवर ने सराय भूपत स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर तुरंत ही रेल अधिकारी मौके पहुंचे और फायर बिग्रेड को जानकारी दी। मौके  पर पहुंची फायर बिग्रेड ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बोगियों की आग को बुझाया।
विज्ञापन



सोमवार को कोयले से लदी अप दादरी मालगाड़ी के ड्राइवर विनय सिंह व गार्ड दया शंकर ने ड्यूटी पूरी होने पर सुबह  6:30 बजे ट्रेन को सराय भूपत रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया और चले गए। इसके कुछ देर बाद ही मालगाड़ी की बोगी नंबर 27, 29 व 30 से धुआं उठने लगा। ट्रेन की यह बोगियां स्टेशन से काफी पीछे थीं, जिससे स्टेशन पर किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन



इसी बीच वहां से गुजर रही शिकोहाबाद पैसेंजर के ड्राइवर ने मालगाड़ी की बोगियों से धुआं उठता देखा तो तुरंत ही सराय भूपत स्टेशन कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर स्टेशन मास्टर एनएस यादव ने तत्काल इसकी जानकारी इटावा स्टेशन व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिवदयाल शर्मा की मौजूदगी में फायर बिग्रेड ने पहुंचकर मालगाड़ी की बोगियों में धधक रहे कोयले को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों बोगियों की आग को बुझाया जा सका। आग बुझने के बाद रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद एहतियातन मालगाड़ी को कई घंटे तक स्टेशन पर ही रोके रखा गया। इस बीच इटावा स्टेशन से आरपीएफ एसआई डीपी सिंह, राजीव कुमार, जीआरपी के सतेंद्र गौड़, जसवीर, गोविंद, मेवाराम आदि पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।



उधर, इस संबंध में एसएम एनएस यादव व मोहम्मद अखलाक ने बताया कि खदान से चल कर आ रही मालगाड़ी में लदे कोयले में घर्षण से आग सुलगने की संभावना जताई गई है, सूचना मिलते ही आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed