फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Relief from traffic jams in Sabitganj and Nayashahar

Etawah News: साबितगंज और नयाशहर में जाम से मिलेगी निजात

Mon, 06 Apr 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jams in Sabitganj and Nayashahar
फोटो 6 : साबितगंज रोड पर जाम में फंसे वाहन। आर्काइव
विज्ञापन

- आज से दोनों जगहों पर यातायात पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई
-कहारनपुल निर्माण के चलते जाम लगने से हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। कहारनपुल के निर्माण के कारण साबितगंज और रामगंज चौराहे पर रोज लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। व्यापारियों की नाराजगी के बाद यातायात विभाग ने वहां टीम की ड्यूटी बढ़ा दी है। सोमवार को एक सिपाही और दो होमगार्ड साबितगंज और इतना ही स्टाफ नया शहर पर तैनात किया जाएगा।

बाजार में प्रतिदिन 20 से 30 हजार वाहन प्रवेश करते हैं। सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन और फिर ई-रिक्शा व टेंपो की संख्या रहती है। संकरी सड़कें और उसमें भी अतिक्रमण की वजह से भी यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं कहारनपुल के निर्माण के कारण नौरंगाबाद चौराहे से नगर पालिका चौराहे जाने वाले वाहन अब साबितगंज होकर मुख्य बाजार में प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले से ही इस मार्ग काफी ट्रैफिक रहता है, नौरंगाबाद मार्ग के वाहन भी साबितगंज मार्ग पर जाने से वहां जाम की समस्या बढ़ गई है। जाम ज्यादा लगने से व्यापारियों ने रोष जाहिर किया था। इसके बाद यातायात व्यवस्था को लेकर ड्यूटी बढ़ाने पर फैसला किया गया है। यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस का एक सिपाही व दो होमगार्ड साबित गंज चौराहे और इतना ही स्टाफ नया शहर में तैनात किया जाएगा। जिससे अनावश्यक कारणों से जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed