फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   registration,vaccination,covid 19

नहीं है स्मार्ट फोन तो जनसुविधा केंद्र पर कराएं टीका रजिस्ट्रेशन

Wed, 19 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
registration,vaccination,covid 19
बकेवर । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण अभियान रजिस्ट्रेशन की वजह से तेजी नहीं पकड़ रहा है। हालांकि शासन ने गांवों में जनसेवा केंद्रों पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। ग्रामीण इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

पहले बूथ पर स्वास्थ्य कर्मी ही रजिस्ट्रेशन करता था। तीन मई से लाभार्थी को पोर्टल पर स्वयं ही पंजीकरण कराने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद ही उनका टीकाकरण होगा। ग्रामीण इलाकों में तमाम लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। फोन हैं तो पोर्टल पर पंजीकरण करने की जानकारी नहीं है। अधिकांश ग्रामीणों का कहना है कि वह खेती और पशुपालन पर निर्भर हैं। यह तकनीकी प्रक्रिया उनकी समझ से बाहर है।
विज्ञापन

ग्राम बिजौली निवासी अनिल कुमार बताते है कि गांव में पचास फीसदी आबादी के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। ऐसे में वह रजिस्ट्रेशन कैसे करें। प्रशासन को कैंप लगवाना चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपना रजिस्ट्रेशन सहूलियत से करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी सुनील चौधरी बताते हैं कि कुछ लोगों के पास स्मार्टफोन हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि कौन सा पोर्टल है और उस पर कैसे रजिस्ट्रेशन करना है। इसलिए सरकार को चाहिए कि 45 से नीचे के लोगों को टीकाकरण के लिए घर-घर रजिस्ट्रेशन किया जाए।
जनता कालेज बकेवर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सत्यव्रत मिश्रा कहते हैं कि सरकार को गांवों में रजिस्ट्रेशन करवाकर तारीख निश्चित कर वैक्सीनेशन कराना चाहिए। जिससे गांव के वे लोग जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है अथवा चला नहीं हैं, उन्हें सुविधा रहेगी।

बयान
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ संदीप कुमार बताते है कि शासन से टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर जो निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार टीकाकरण किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक टीकाकरण हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनसेवा केंद्रों पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed