फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Realizing the dream

सपना हुआ साकार

Sun, 28 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sun, 28 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Realizing the dream
यह किसी सपने का पूरा होने जैसा ही था। भिंड से इटावा तक ट्रेन में सफर करके पहुंचे लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं था। ऐसा हो भी क्यों न, आखिर सालों पूर्व जो सपना देखा था वह आज पूरा जो हुआ था। पहली बार भिंड से इटावा पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। किसी ने इसे सपना साकार होना बताया तो किसी ने कहा कि अब दोनों जनपदों में विकास की गाड़ी और तेज दौड़ेगी। लोक समिति की अध्यक्ष  डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से लड़ी जा रही लड़ाई आखिरकार जीत ली।  
विज्ञापन


कोटा पैसेंजर से इटावा से ग्वालियर तक का सफर पूरा करने के लिए यात्रियों को 30 रुपये का टिकट लेना होगा। अगर यात्रा भिंड तक करनी है तो टिकट के लिए 10 रुपये चुकाने होंगे। टिकट की यही दर उदी व फफूंद स्टेशन के लिए भी लागू की गई है। वहीं, भिंड से ग्वालियर के बीच का टिकट 15 से 20 रुपये तक होगा।
विज्ञापन


पहले दिन उद्घाटन कार्यक्रम के चलते स्पेशल ट्रेन को कोटा पैसेंजर के नाम से दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर भिंड से इटावा के लिए रवाना किया गया था। अब रविवार से कोटा पैसेंजर अपने समय से दोपहर 14 बजकर 40 मिनट पर इटावा के लिए रवाना होगी। 15 बजकर 40 मिनट पर इटावा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 5 बजकर 40  मिनट पर इटावा स्टेशन से चलकर 06 बजकर 35 पर भिंड स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन भिंड से इटावा पहुंचने वाली स्पेशल ट्रेन को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया था। लेकिन रूटीन में आने वाली कोटा पैसेंजर इटावा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 05 पर ही लगेगी। यह ट्रेन आगे पांच नंबर प्लेटफार्म पर ही भिंड से आएगी और यहीं से शाम को भिंड के लिए रवाना होगी।

स्पेशल ट्रेन में सवार होकर भिंड से इटावा पहुंची भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, पूर्व एमएलसी अशोक दुबे व भाजपा नेता मनीष यादव पतरे अपने तमाम साथियों के साथ इटावा पहुंचे। सरिता भदौरिया ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में इटावा व आसपास के जनपदों के सैकड़ों भाजपाइयों के साथ भिंड पहुंची थीं। जहां से वह ट्रेन में सवार र्हुइं। वहीं, लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह भी समिति के पदाधिकारियों के साथ ट्रेन से इटावा पहुंचे।


जिनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। उधर, इटावा में ट्रेन का स्वागत करने वालों में भाजपा नेता करन सिंह राजपूत, सावित्री कठेरिया, प्रदीप सविता, देवेंद्र तिवारी, गगन चतुर्वेदी, विकास भदौरिया, आशीष दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed