फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ration dealers will also be able to deposit electricity bill

राशन डीलर भी जमा कर सकेंगे बिजली का बिल

Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers will also be able to deposit electricity bill
तहसील सभागार सैफई में उचित दर विक्रेताओं को बिल जमा करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया - फोटो : ETAWHA
सैफई। बिजली का बिल जमा करने के लिए ग्राहकों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। राशन डीलर ही आपका बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। ई पॉस मशीन से बिल जमा करने का प्रशिक्षण जिले भर के राशन डीलरों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम हेम सिंह, आरओ हाकिम सिंह, पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर ने राशन डीलरों को ई पॉस मशीन से बिजली का बिल जमा करने का प्रशिक्षण दिया। एसडीएम ने बताया कि इस व्यवस्था से जहां उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी वहीं राशन डीलरों की भी आमदनी बढ़ेगी।
विज्ञापन

हर एक बिल पर राशन डीलरों को 17 रुपये दिया जाएगा। उपभोक्ताओं का अपना बिजली का बिल ले जाना होगा। प्रशिक्षण कार्य के दौरान सुभाष चंद यादव, ओंकार सिंह, सनवेद सिंह, शिवराज, रजनीश, राजेंद्र सिंह, टीटू गुप्ता, कृष्ण मोहन तिवारी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी बैंकिंग सुविधाएं भी
चकरनगर। राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को बैंकिंग की कुछ सुविधाओं का लाभ भी मिलने लगेगा। मोबाइल रिचार्ज की सहूलियत ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिलेगी। राशन डीलर की ई -पॉस मशीन से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से 10,000 रुपये तक का लेन देन हो सकेगा। राशन डीलर को एक हजार की निकासी पर दस रुपये उपभोक्ता से मिलेंगे। साथ ही मोबाइल रिचार्ज, केबल रिचार्ज करने की सुविधाएं मिलेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed