फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rath Yatra will be grand welcome in Etawah

रथ यात्रा का इटावा में होगा भव्य स्वागत

Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra will be grand welcome in Etawah
इटावा/सैफई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में 12 अक्तूबर को मथुरा से शुरू होने वाली सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का जनपद में भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि 13 अक्तूबर को सैफई में रात्रि विश्राम के बाद 14 अक्तूबर को रथयात्रा इटावा आएगी। फिर यहां से औरैया जाएगी। इस मौके पर पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, प्रमुख जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनवार पहलवान, शहर अध्यक्ष इदरीश अंसारी, अनवार हुसैन राईनी, विकास गुप्ता विक्की, मुकेश बाथम, सभासद सुनील यादव, शिवनारायन शाक्य, विपिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव सोमवार को यात्रा को सफल बनाने के लिए वैदपुरा बाजार के कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने बताया कि मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यात्रा शुरू होगी। 13 अक्तूबर को आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, जसवंतनगर, छिमारा होते हुए सैफई पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर को वैदपुरा बाजार में शिवपाल सिंह सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव गुड्डू, देवेश पचौरी, सीमा पाल, रणवीर यादव, कैप्टन ज्ञान सिंह यादव, विनोद यादव, बलवीर पाल, डा. सुनील कांत, दीपांशु यादव, सोने लाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed