फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rat enters incoming machine, 43 villages lose power

Etawah News: इनकमिंग मशीन में घुसा चूहा, 43 गावों की बिजली गुल

Tue, 02 Jun 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rat enters incoming machine, 43 villages lose power
बकेवर। कस्बा के ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगी एक इनकमिंग मशीन में चूहा घुसने से मशीन खराब हो गई। इससे तीन फीडर क्षेत्र के 43 गांवों की 10 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। मशीन रूम में तैनात एसएसओ ने एक घंटे बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद इनकमिंग मशीन ठीक करने का कार्य शुरू किया गया और दोपहर करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन




ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के फीडर मशीन रूम में लगी इनकमिंग मशीन द्वितीय मंगलवार की सुबह पांच बजे अचानक चलते-चलते खराब हो गई। इससे मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इसके कारण ग्रामीण बिजली उपकेंद्र के लुधियानी, लखना देहात फीडर क्षेत्र के बिजली आपूर्ति वाले 43 गांवों व 70 नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

मशीन रूम में बैठे कर्मचारियों ने इसकी अधिकारियों को देर से सूचना दी। इस कारण इनकमिंग मशीन को सही करने का काम देर से शुरू हो सका। मैकेनिक को बुलाकर मशीन को दुरुस्त कराया गया। जिसमें करीब पांच घंटे का समय लग गया। एसडीओ बकेवर संत कुमार वर्मा ने बताया कि मशीन रूम में लगी एक इनकमिंग मशीन में चूहा घुस जाने से फाल्ट हो गया था इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मशीन को सही कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed