फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Misdeed a teenager in the forest, threatened by hanging him in a well, case registered on the orders of SSP

UP: जंगल में किशोर संग किया कुकर्म...कुएं में लटकाकर धमकाया, SSP के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 12 Jan 2024 12:40 AM IST
सार

Etawah News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर हीरा ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Misdeed a teenager in the forest, threatened by hanging him in a well, case registered on the orders of SSP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रहे किशोर के साथ गांव के एक युवक ने जंगल में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही किशोर को कुएं में लटकाकर आरोपी युवक ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  

विज्ञापन

थाने में सुनवाई नहीं होने पर परिजन एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र अपनी मौसी के घर बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर पढ़ रहा है।
विज्ञापन

आठ नंवबर 2023 को उसका का पुत्र स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आ रहा था। तभी पड़ोसी हीरा ठाकुर ने उसके पुत्र को रास्ते में रोका और जबरन जंगल की ओर ले जाकर कुएं के पास कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में कुएं में लटकाकर धमकाया कि शिकायत करोगे, तो तुम्हें मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- तीन बार थाने गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई
यह बात किशोर ने घर पर आकर बताई। तब बहन ने थाने में कार्रवाई की मांग की पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। वहीं, पिता ने बताया कि बेटे के साथ हुई घटना के बाद वह थाने में तीन बार गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब एसएसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी।

आरोपी की तलाश में दी जा रही हैं दबिशें
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर हीरा ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed