फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   rape

सिपाही ने की दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला से शादी

Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
rape
इटावा। सैफई थाने में तैनात सिपाही संजय यादव पर लगे दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया। आरोपी सिपाही ने पीड़ित महिला से विवाह कर लिया। महिला ने आरोपी सिपाही के पक्ष में कलमबंद बयान दे दिए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आरोपी सिपाही की पीड़ित महिला से शादी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

मामला सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला ने 19 सितंबर को एसएसपी को अर्जी देकर बताया था कि उसके पति ने उसे कुछ समय पहले छोड़ दिया था। तब से वह मायके में रह रही है। उसने पति के खिलाफ सैफई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस की पैरवी में थाने आना-जाना था। इसी दौरान थाने में तैनात सिपाही संजय यादव ने उसे मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया। ग्वालियर में उसे एक किराए के मकान में रखा और कई बार गर्भपात कराया। दबाव डालने पर शादी की बात से मुकर गया।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सैफई थाने में 19 सितंबर को आरोपी सिपाही संजय के खिलाफ दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट, गर्भपात कराने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसएसपी ने बुधवार को बताया कि आरोपी सिपाही संजय और पीड़ित महिला ने एक मंदिर में आर्य समाज रीति से ब्याह कर लिया है। इसके बाद पीड़ित महिला ने कोर्ट में कलम बंद बयान के दौरान आरोपी सिपाही के पक्ष में बयान भी दे दिया है। एसएसपी का कहना है कि पीड़िता के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर उसने सिपाही के पक्ष में बयान दिए हैं, तो एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed