फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ram Vijay Yatra will start tomorrow with the saints of Ayodhya

Etawah News: अयोध्या के संतों संग कल निकलेगी राम विजय यात्रा

Mon, 23 Oct 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 23 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Ram Vijay Yatra will start tomorrow with the saints of Ayodhya
इटावा। विजय दशमी के अवसर पर हिंदू सेवा समिति की ओर से शहर में पिछले आठ साल से निकलने वाली श्री राम विजय यात्रा 24 अक्तूबर को निकलेगी। सुबह 10 बजे से ग्वालियर रोड स्थित श्री विश्वनाथ टिक्सी मंदिर से शुरू होने वाली श्री राम विजय यात्रा अयोध्या के संतों के सानिध्य में निकलेगी।
विज्ञापन


यह जानकारी समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने रविवार को शहर में एक होटल में वार्ता के दौरान दी। बताया कि श्री राम विजय यात्रा में श्री राम जन्म भूमि न्यास अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती व मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज शामिल होंगे। यात्रा का छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, तिकोनिया, नौरंगाबाद चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, पक्का तालाब चौराहा होते हुए पक्का तालाब स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चन और सभा के बाद समापन होगा। उन्होंने जनपद के समस्त सनातनियों से नौवीं श्री राम विजय यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान हिंदू सेवा समिति की महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष प्रिया मिश्रा, युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत विसारिया, प्रदेश महिला संघ की सदस्य क्षमा तिवारी, जिलाध्यक्ष कौशल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष उमा तिवारी, पुराना शहर अध्यक्ष अजय बाल्मीकि, महिला अध्यक्ष देवी रानी राठौर, रजत शर्मा, मनीष राजपूत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed