फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ram Gopal changed party trying to force people of SP

सपा के लोगों को धमकाकर करा रहे दल बदल : रामगोपाल

Sun, 10 Sep 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 10 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal changed party trying to force people of SP
जसवंतनगर में सभा को संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव/सांसद रामगोपाल यादव। - फोटो : amarujala

जसवंतनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहे कुछ भी कहें देश की अर्थव्यवस्था निचले स्तर पर पहुंच गई है। जीएसटी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दुकानदार, मजदूर, सेल्समैन सभी बेरोजगार हो गए हैं। जनता इसका जबाव  2019 के लोकसभा चुनाव में देगी। ये बातें उन्होंने रविवार को पीएल सीड्स फार्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा मोदी तथा योगी सरकार विरोध बर्दाश्त नहीं करती। लोकतंत्र में विपक्ष का रहना अत्यंत आवश्यक है। जिससे सरकार की कमियों को बताया जा सके। बिहार में लालू प्रसाद यादव ने विरोध किया तो उनके सारे परिवार को मुल्जिम बना दिया गया। उन्होंने पंडित नेहरू तथा इंदिरा गांधी की तारीफ  करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी विपक्ष के साथ नाइंसाफी नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्रों को नौकरियां दी थीं लेकिन उन्हें हटा दिया गया और वे जब अपना हक मांगने के लिए लखनऊ पहुंचे तो उनकी पिटाई की गई। कहा कि सपा के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। डरा धमकाकर दल बदल किया जा रहा है। जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी गई है। जो व्यापारी ऑनलाइन की व्यवस्था नहीं जानते वे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एमएलसी राकेश यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, संतोष यादव, पूर्व मंत्री विश्राम सिंह यादव, दुष्यंत यादव, सुबोध यादव, बजरंगी यादव, सभासद सुनील यादव, रामपाल सिंह यादव, रघुबीर यादव, प्रधान अशीष यादव, राजबीर सिंह, अशोक ठेकेदार, दाताराम शंखबार ने श्री यादव के पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी जिला सचिव राकेश यादव ने किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed