{"_id":"6acbd471ea498ab6e80b3611","slug":"ram-barat-procession-taken-out-featuring-captivating-tableaux-etawah-news-c-216-1-etw1012-151261-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मनमोहक झांकियों के साथ निकली राम बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मनमोहक झांकियों के साथ निकली राम बरात
Sun, 11 Oct 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 6 जसवंतनगर में निकली राम बरात में शामिल भगवान राम का झांकी। संवाद
- फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस
जसवंतनगर। भगवान श्रीराम की भव्य बरात रविवार को नगर में धूमधाम और आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। बरात में शामिल धार्मिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया। बदायूं सांसद आदित्य यादव ने रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम की प्रथम आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
रामलीला मैदान से शाम सात बजे रवाना हुई राम बरात में सबसे आगे दो घोड़े और दो भालू नृत्य करते हुए चल रहे थे। इसके पीछे करीब डेढ़ दर्जन आकर्षक झांकियां और तीन बैंड भक्ति गीत गाते चल रहे थे। झांकियों में शिव-पार्वती, नृत्य करते राधा-कृष्ण, विंटेज कार पर सवार राजा दशरथ, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न तथा सिंहवाहिनी मां दुर्गा की झांकियां प्रमुख रहीं।
देशभक्ति पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसमें भारतीय सशस्त्र बलों के जवान करीब 100 फीट लंबे तिरंगे के आगे और भारत माता के चित्र के सामने नृत्य करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा काली का अखाड़ा और रोड शो करती धार्मिक झांकियों ने राम बरात की भव्यता बढ़ाई।
विज्ञापन
बरात देखने के लिए शाम से ही कस्बे की सड़कों के किनारे भारी भीड़ जुटने लगी। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। पूरा मार्ग श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। घरों के बाहर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। राम बरात देर रात करीब एक बजे ऐतिहासिक बिलैया मठ परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
रामलीला समिति के प्रबंधक राजीव गुप्ता, उप प्रबंधक अजेंद्र सिंह गौर, हीरालाल गुप्ता, अनिल गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम बरात में शामिल हुए।

फोटो : 6 जसवंतनगर में निकली राम बरात में शामिल भगवान राम का झांकी। संवाद- फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस