{"_id":"58ebcc734f1c1b9e36cf5b30","slug":"rajyog-on-hanuman-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जयंती पर राजयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जयंती पर राजयोग
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हनुमान
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार हनुमान जयंती पर विशेष योग बन रहे हैं। चार साल बाद ऐसा योग होगा जब हनुमान जयंती पर चंद्रग्रहण नहीं होगा। इस पावन मौके पर राज योग के साथ ही शुक्र मीन राशि में उच्च का होगा और इसकी सूर्य के साथ युति रहेगी। द्वितीय स्थान पर मेष राशि का मंगल शुभ फलदायी रहेगा। इस विशेष योग से हनुमान जयंती हनुमान भक्तों के लिए फलदायी होगी।
विज्ञापन
शहर के प्राचीन शिव मंदिर के महंत आचार्य भुवनेश्वर मिश्र ने बताया कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को मंगलवार होने से अल्प वर्षा के योग हैं। वर्ष 2013 से हनुमान जयंती पर हमेशा चंद्रग्रहण का योग बनता रहा है लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। जिससे बिना कोई अड़चन के भक्त अंजनी पुत्र की पूजा अर्चना कर सकेंगे। सूर्य, शनि और राहु के दोषों से मुक्ति के लिए हनुमान पूजा विशेष मानी गई है। पूर्णिमा पर चित्रा नक्षत्र और राजयोग मिलने से जयंती का प्रभाव और बढ़ गया है। इससे हनुमान जी की आराधना से भक्तों के रुके हुए काम बनेंगे और मनोकामना पूर्ण होगी। विशेष कार्यों में सफलता के लिए भी ये योग भक्तों के लिए फलदायी सिद्ध होगा। आचार्य भुवनेश्वर मिश्र के अनुसार आज हनुमान जयंती के पावन मौके पर सूर्योदय के साथ ही राजयोग शुरू हो जाएगा। जो दोपहर तक रहेगा। ये योग हनुमान जयंती के दिन कई वर्ष बाद बन रहा है।
विज्ञापन
विशेष कार्य में सफलता के लिए चढ़ाएं लौंग की माला
इटावा। हनुमान जयंती के पावन मौके पर जिन लोगों को विशेष कार्यों में सफलता हासिल करनी हैं, उन्हें अंजनी पुत्र को 108 लौंग की माला बनाकर बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। मनोकामना पूर्ण होने के लिए भक्तों को तुलसी की माला पर राम-राम लिखकर भगवान को धारण करानी चाहिए। शनि के प्रकोप से बचने के लिए उड़द की दाल का दीपक बनाकर शाम को आरती के समय हनुमान जी के समक्ष मनोकामना कर प्रज्ज्वलित करना चाहिए। रुके हुए कार्यों में सफलता के लिए 11 या 21 पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिखकर रोली तिलक करना चाहिए।
विज्ञापन
पिलुआ महावीर मंदिर पर लगेगा भव्य मेला
इटावा। हनुमान जयंती के पावन मौके पर शहर के पिलुआ महावीर मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। प्राचीन मंदिर पर हनुमान जी की लेटी हुई प्रतिमा विराजमान है। मंदिर पर जिले के ही नहीं कई आसपास के जनपदों के हनुमान भक्त भी पूजा अर्चना के लिए पहुंचेंगे। मंदिर के महंत हरभजन दास की अगुवाई में हनुमान जयंती की तैयारियां चलती रहीं। यहां भव्य मेला लगेगा।
प्राचीन चौगुर्जी मंदिर पर माता अंजनी की गोद में विराजमान हैं वीर हनुमान
इटावा। शहर के मोहल्ला चौगुर्जी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हनुमानजी की अद्भुद प्रतिमा स्थापित है। यहां पर माता अंजनी की गोद में हनुमान बालरूप में विराजमान हैं। यही कारण है कि यहां पर भी इस पावन मौके पर भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मंदिर के महंत आचार्य भुवनेश्वर मिश्र के अनुसार मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही अभिषेक की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इसके बाद हनुमान जी को सिंदूर का लेप होगा और सुंदरकांड पाठ के साथ साढे़ पांच बजे आरती होगी। दोपहर हनुमानजी के जन्म के साथ ही महा आरती होगी और बधाई बांटी जाएगी। मंदिर पर शाम को भी भव्य आरती होगी और देर रात तक भक्तों का आना जाना लगा रहेगा।
संकट मोचन व बडे़ हनुमानजी मंदिर पर भी चलती रहीे तैयारियंा
इटावा। शहर के प्रधान डाकघर के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर व कटरा सेवाकली स्थित बडे़ हनुमान जी के मंदिर पर भी हनुमान जयंती के लिए तैयारियां चलती रहीं। इसी प्रकार से जुगरामऊ में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर भी मेले की तैयारियां चलती रहीं।