फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rajiv Gandhi remembered on birthday

जन्मदिन पर याद किए गए राजीव गांधी

Thu, 20 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 20 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi remembered on birthday

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन जिला

विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्व. गांधी के योगदान को याद किया गया।

विचार गोष्ठी में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायतराज को मजबूत किया। लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ ही पंचायत को अधिकार दिए।

राजीव गांधी सूचना क्रांति और संचार क्रांति के अग्रदूत थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी में देश की सेवा का जज्बा था। उनकी नहीं, उनके विचारधारा की हत्या हुई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अतुल आक्रोश दुबे ने कहा कि राजीव गांधी पर हमला उनकी विचारधारा पर हमला था। उन्होंने 18 वर्ष का मताधिकार दिया। उनके द्वारा भारत की आवाज दुनिया में बुलंद हुई।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने भी राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व शहर अध्यक्ष फजल यूसुफ, धर्मराज वर्मा, रामनरेश यादव, सीताराम जादौन, संजय दोहरे, मलिखान सिंह यादव, प्रेमकिशोर द्विवेदी, आशुतोष दीक्षित, सरवर अली, अंबुज त्रिपाठी, राजकुमार, श्याम सिंह बघेल, प्रदीप कुमार द्विवेदी ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed