{"_id":"632cb0c7cc370f05cd1172a9","slug":"rajbaha-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp7195695194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांदी कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांदी कटने से 200 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
खांदी कटने से सरायमिट्ठे में खेतों में भरा पानी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बकेवर। बारिश से परेशान किसानों की मुश्किलें खांदी कटने से और बढ़ गईं। कुड़रिया रजबहा का पानी करीब 200 बीघा खेत में भर गया। फसलें जलमग्न हो गईं। सिंचाई विभाग के हाथ खड़ा कर देने के कारण ग्रामीणों ने ही खांदी को बंद किया।
कंढैय्या गांव की पुलिया के पास बुधवार रात बारिश के कारण रजबहा ओवरफ्लो हो गया और इससे खांदी कट गई। पानी कुड़रिया, कंढैय्या गांव के खेतों में भर गया। खांदी बंद न हो पाने से पानी पड़ोस के गांव सरायमिट्ठे के चारों तरफ खेतों में भर गया। इससे सरायमिट्ठे के साथ ही किशनपुरा गांव के तमाम किसानों की फसलें डूब गईं। कुड़रिया के किसान छंगे ठाकुर, भूरे ठाकुर, मुल्लन, सकटू, आनंद स्वरूप, सुबोध कुमार, पवन, शिवकुमार, मनोज ऋषिश्वर को नुकसान हुआ है।
ग्राम प्रधान ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को फोन करके खांदी बंद कराने के लिए कहा, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। सिंचाई विभाग की ओर से कोई कारगर कदम न उठाते देख गुरुवार दोपहर को किसानों ने ही खांदी को बंद किया।