फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rainwater flooded the field, forcing the match to be decided by a penalty shootout

Etawah News: बारिश से मैदान में भरा पानी, पेनाल्टी से ही करा दी हार जीत

Sat, 22 Aug 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rainwater flooded the field, forcing the match to be decided by a penalty shootout
= एसएवी इंटर कॉलेज में शनिवार को होनी थी मंडल स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता
विज्ञापन

= इटावा, औरैया व कानपुर की बालक बालिका वर्ग की कई टीम कर रहीं थीं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। बारिश के चलते एसएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पानी भरने से मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहे। मैदान में फिसलन होने के कारण प्रतियोगिता के सभी मैचों का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट से कराया गया।

शनिवार को एसएवी इंटर कॉलेज के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर मंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर, औरैया और इटावा जिले की टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में औरैया ने पहला और इटावा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में औरैया विजेता तथा इटावा उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में औरैया विजेता और इटावा उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में इटावा की टीम विजेता रही। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र के साथ ट्रॉफी प्रदान की। अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर नगर की टीम विजेता और इटावा उपविजेता रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में कानपुर विजेता और इटावा उपविजेता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed