फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   railway officers hide their fault and suspend te

Etawah News: लापरवाही छिपाने के लिए रेलवे ने टिकट परीक्षक पर कर दी कार्रवाई

Wed, 30 Nov 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
railway officers hide their fault and suspend te
इटावा। रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के माइक से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में अधिकारियों ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए टिकट परीक्षक पर आरोप मढ़ कार्रवाई कर दी। ड्यूटी पर मौजूद रहे टिकट परीक्षक मंशा मुंडा को पूछताछ केंद्र का दरवाजा बंद न रखने और लापरवाही में निलंबित किया गया है। जबकि वह जिस कमरे में बैठते थे, उसके दरवाजे में कुंडी तक नहीं है। ऐसे में रात में कोई भी अंदर घुस सकता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दरवाजे को ठीक करने के लिए मंगलवार को कर्मचारी लगा दिया। भले ही रेलवे अधिकारियों ने टिकट परीक्षक को निलंबित कर दिया हो, लेकिन लापरवाही की आंच और लोगों पर भी गिरने की आशंका है। जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें कुछ सेेकेंड के वीडियो मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी। एनसीआर मेंस यूनियन के जिन कार्यकर्ताओं पर आरोप लग रहा है वह घटना के बाद तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए पुरी गए हैं। अधिवेशन एक दिसंबर तक चलेगा। लौटने के बाद ही उनकी तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed