{"_id":"6193f6af099a984a2d732d3b","slug":"railee-nikaal-diya-gaya-jaagarukata-ka-sandesh-etawah-news-knp6643890174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल दिया गया जागरुकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल दिया गया जागरुकता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय चितभवन के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर जागरुकता का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं ने हर मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर स्टेट रिसोर्स पर्सन राम जनम सिंह ने कहा कि मतदान एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में राय व्यक्त करने का सबसे प्रभावशाली तरीका है।
प्रत्येक मतदाता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए एक अच्छी सरकार के लिए मतदान के दिन अपना मत अवश्य देना चाहिए। केके यादव ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जो व्यक्ति 18 वर्ष से अधिक उम्र के हों वे अपना वोट अवश्य बनवाएं।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता जागरुकता से संबंधित तख्तियां प्रदर्शित कीं और जागरुकता से संबंधित नारे भी लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य शुक्ला, सृष्टि जैन, शमामा अंजुम, आभा पांडे, सौम्या शुक्ला, प्रीति त्रिपाठी, सोनाली तिवारी, शिवानी शाक्य आदि का सहयोग रहा।
उधर, विकास खंड ताखा के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर युवाओं को वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। खंड शिक्षाधिकारी उपेंद्र भारती के नेतृत्व में बकौली, सोरों, अघीनी, विरतिया समेत कई विद्यालयों में मानव श्रृंखला बनाई गई।
18 वर्ष या उससे अधिक की उम्र के लोगों के वोट बनाने का काम बीएलओ कर रहे हैं। 21 और 27 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ बूथ पर रहकर वोट बनाने का काम करेंगे।
इस कार्य में जिला स्काउट शिक्षक अच्युत त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर, ब्लॉक स्काउट शिक्षक अवनीश दुबे, अमित चौहान, अब्दुल हमीद, राधाकृष्ण, गीता दोहरे, दिलीप वर्मा समेत कई शिक्षकों ने सहयोग किया।