फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Rail route disrupted for an hour due to track fracture

Etawah News: पटरी फ्रैक्चर होने पर एक घंटे रेल मार्ग रहा बाधित

Sun, 28 Dec 2025 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rail route disrupted for an hour due to track fracture
फोटो 38: भरथना रेलवे स्टेशन की अप लूप लाइन पर रुकी जम्मू मेल ट्रेन। संवाद
भरथना। भरथना-इकदिल रेलवे स्टेशन के मध्य रविवार दोपहर तीन बजे रेल पटरी फ्रैक्चर होने की सूचना मिलने पर रेलवे अफसरों में खलबली मच गई। मेन लाइन पर आ रही नंदन कानन एक्सप्रेस को भरथना में रोका गया जबकि जम्मू मेल को लूप लाइन पर रोका गया। एक घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेनों को कॉसन देकर रवाना किया गया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर ट्रैक मैन ने भरथना स्टेशन मास्टर मनोज कुमार को इकदिल-भरथना स्टेशन के बीच अप लाइन पर पटरी फ्रेक्चर होने की सूचना दी। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी टूंडला कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन नंबर 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस को भरथना में मेन लाइन पर रोका गया। इसके बाद पीछे आ रही ट्रेन नंबर 20433 जम्मू मेल एक्सप्रेस ट्रेन को अप लूप लाइन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जोवधपुर-हावड़ा एक्स प्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस को इटावा, बलरई आदि स्टेशनों पर रोका गया। करीब एक घंटे चले मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों को काॅसन देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। नंदन कानन एक्सप्रेस 4:10 बजे धीमी गति से रवाना की गई। इसके पीछे आउटर पर रुकी बरौनी एक्सप्रेस व जम्मू मेल को भी धीमी गति से रवाना किया गया। उत्तर-मध्य रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि भरथना-इकदिल के मध्य रेल पटरी पर रूटीन कार्य के बाद ज्वाइंट का बोल्ट खुलने की सूचना पर एहतियातन ट्रेनों को रोका गया। मरम्मत के बाद धीमी गति से रुकी ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed